फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy purchase stopped for three days, farmers upset

तीन दिन से धान खरीद बंद, किसान परेशान

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stopped for three days, farmers upset
चिलकाना धान खरीद केंद्र पर परेशान किसान। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। धान क्रय केंद्र पर तीन दिन से धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। धान खरीद का रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान से भरी कई ट्रालियां धान क्रय केंद्र पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए एक मात्र धान क्रय केंद्र मंडी समिति परिसर में चल रहा है। क्रय केंद्र का एक दिन की धान खरीद का लक्ष्य केवल 300 क्विंटल है, जबकि केंद्र पर इससे कहीं ज्यादा धान आ रहा है। जिन किसानों के पास 11 नवंबर की खरीद का रजिस्ट्रेशन है, उनका धान आज तक भी नहीं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पर मौजूद गांव पठेड़ निवासी मुरसलीन, सुल्तानपुर निवासी सुरेश कुमार, गाठेड़ा निवासी उस्मान, भोजपुर तगा निवासी अजीम, पाजबांगर निवासी प्रेमचंद आदि ने बताया कि उनका धान खरीद का रजिस्ट्रेशन 11 नवंबर से 15 नवंबर के बीच का है। वह अपना धान ट्रैक्टर ट्राली में भरकर मंडी समिति परिसर में लेकर आए हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी जल्द धान खरीदने की बात करते है, लेकिन धान नहीं खरीदा गया है। क्रय केंद्र के प्रभारी अंकुर बंसल ने बताया कि तीन दिन से बारदाना नहीं है, इसलिए खरीद में देरी हो रही है। इसके अलावा केंद्र पर मौजूद धान साफ करने का पावर डस्टर भी काम नहीं कर रहा है, जिस कारण धान साफ करने में देरी हो रही है। धान का उठान नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। केंद्र पर खड़ी धान की ट्रालियों में भरा धान जल्द खरीद लिया जाएगा। बंसल ने बताया कि इन सब परेशानियों के बावजूद 3366 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। उधर एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि धान खरीद में हो रही देरी की जानकारी की जा रही है। किसानों की समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed