फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy crop was grown on the land of the corporation, the officers kept sleeping

बड़ा मामला: सोते रहे अधिकारी, निगम की भूमि पर उगा दी धान की फसल, अब कार्रवाई की तैयारी में जुटा विभाग

Tue, 30 Aug 2022 08:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 08:04 AM IST
सार

अधिकारी सोते रहे और निगम की भूमि पर कुछ लोगों ने धान की फसल उगा दी। अब अधिकारी नींद से जागे तो कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Paddy crop was grown on the land of the corporation, the officers kept sleeping
बेहट रोड पर निगम की भूमि पर उगाई गई धान की फसल का निरीक्षण करते राजस्व टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन के लिए बेहट रोड पर खरीदी गई भूमि पर कुछ लोगों ने धान की फसल उगा दी और निगम के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। फसल को बोए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है और नगर निगम के अधिकारियों को अब इसका पता चला है, जबकि उक्त स्थल पर निगम के अधिकारी लगातार दौरा करते रहे हैं। अब निगम के अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम ने करीब तीन साल पहले बेहट रोड पर 52 बीघा भूमि खरीदी थी। उक्त भूमि पर चहारदीवारी आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा निगम ने इसी के बगल में 36 बीघा भूमि और खरीदी थी। उक्त भूमि पर कई खातेदार हैं और अभी तक कुर्रे की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, लेकिन नगर निगम ने अपने हिस्से की 36 बीघा भूमि पर कब्जे के लिए चारों ओर सीमेंट के पोल खड़े किए हुए हैं।
विज्ञापन


इतना होने के बावजूद अन्य खातेदार ने उक्त भूमि पर धान की फसल उगाई हुई है, जिसको बोए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। नगर निगम के अधिकारियों को इसका पता अब चला है। निगम के राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर भूमि का मुआयना किया तो वहां धान की फसल खड़ी मिली, जो अगले एक माह में कट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात से दहला मेरठ: PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या, बेड में बंद किए शव

राजस्व विभाग ने इसकी रिपोर्ट मय वीडियोग्राफी अधिकारियों को सौंप दी है, जिसके बाद निगम के अधिकारी उक्त भूमि को लेकर अगली कार्रवाई की तैयारी में हैं। उधर, नगर निगम के संपत्ति अधिकारी दिनेश यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और अभी राजस्व विभाग ने कोई रिपोर्ट भी उन्हें नहीं सौंपी है। यदि निगम की भूमि पर किसी ने धान उगाए हुए हैं तो निगम इसमें नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें: देवर की करतूत: भाभी पर डाला खोलता हुआ पानी, मैगी बनाने से मना कर रहा था मना, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed