फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   paanch kendron par jaanchee gaee yoopee bord kee 30,299 kopiyaan

पांच केंद्रों पर जांची गई यूपी बोर्ड की 30,299 कॉपियां

Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
paanch kendron par jaanchee gaee yoopee bord kee 30,299 kopiyaan
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के तीसरे दिन पांचों केंद्रों पर कुल 30,299 कॉपियां जांची गई। तीसरे दिन भी उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक गैरहाजिर रहे। खास बात यह है कि जनपद में पहुंची कुल 3,69,226 कॉपियों में से बीते तीन दिन में 73,311 कॉपियां जांच ली गई हैं। अब 2,63,633 कॉपियां शेष हैं, जिनका मूल्यांकन दो मई तक होना है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 6,012 कॉपियां जांची गई। यहां 243 परीक्षकों में से 143 उपस्थित रहे। 30 उप प्रधान परीक्षकों में से 12 उपस्थित रहे, जबकि 18 गैरहाजिर रहे। जेवी जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को 6,423 कॉपियों की जांच हुई। यहां 354 में से 244 परीक्षक उपस्थित हुए। 40 उप प्रधान परीक्षकों में से 37 उपस्थित रहे, जबकि तीन गैरहाजिर रहे। एसएएम इंटर कॉलेज में सोमवार को 6,461 कॉपियों की जांच की गई। यहां आवंटित 388 परीक्षकों में से 296 परीक्षक उपस्थित रहे। 38 उप प्रधान परीक्षकों में से 36 ने उपस्थिति दर्ज कराई। एसडी इंटर कॉलेज में सोमवार को मत्र 38 कॉपियां जांची गई। यहां 233 में से 176 परीक्षक मौजूद रहे। 23 उप प्रधान परीक्षकों में से 12 उपस्थित और 11 गैरहाजिर रहे। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में सोमवार को सर्वाधिक 11,355 कॉपियां जांची गई। यहां 486 परीक्षकों में से 388 उपस्थित रहे। 48 उप प्रधान परीक्षकों में 29 उपस्थित और 19 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed