फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Overbridge will be built at Tapri railway gate

Saharanpur News: टपरी रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

Wed, 25 Jan 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built at Tapri railway gate
सहारनपुर- नागल मार्ग पर स्थित टपरी फाटक से होकर गुजरते वाहन। इस फाटक पर अब ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
सहारनपुर। टपरी-रुड़की रेल लाइन के टपरी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। सहारनपुर-नागल मार्ग पर स्थित इस फाटक पर कई सालों से पुल की मांग की जा रही थी। अब रेलवे ने इस पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। रेलवे का पत्र आने पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनानी शुरू कर दी है। इसी वर्ष में यहां ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। पुल बनने से यातायात सुलभ होगा और जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


सहारनपुर-नागल जनपद का सबसे मुख्य मार्ग है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि का यातायात इसी मार्ग से होकर जाता है। इस मार्ग पर दो रेलवे फाटक पड़ते हैं। पहला महानगर में पेपर मिल के सामने दिल्ली-सहारनपुर मुख्य रेल लाइन पर है। यहां पर अब ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जो करीब एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद पेपर मिल के सामने का यह फाटक बंद कर दिया जाएगा। दूसरा फाटक गांव टपरी में टपरी-रुड़की रेल लाइन पर है। सिंगल रेल लाइन पर बना यह फाटक छोटा भी है। जिस कारण फाटक से एक बार में केवल एक ही बड़ा वाहन निकल सकता है। फाटक बंद होने पर यहां वाहनों का जमावड़े से जाम की समस्या रहती है, जनपद का अब यह एक मात्र मुख्य मार्ग है, जिस पर रेलवे फाटक बचा है और ओवरब्रिज नहीं बना। काफी समय से इस फाटक पर पुल की मांग की जा रही थी। शहर विधायक राजीव गुुंबर और सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने रेलवे मंत्रालय में भी पत्र लिखा था।
विज्ञापन


विगत सात नवंबर को देवबंद और सहारनपुर के दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिल कर लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी इस फाटक पर ओवरब्रिज की मांग की थी। रेलवे ने अब मांग को स्वीकार कर लिया है। यहां ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उप्र सेतु निगम को सर्वे कर जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। सेतु निगम ने रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाइन बनेगी सड़क

सहारनपुर। सहारनपुर-नागल मार्ग का गत वर्ष ही चौड़ीकरण किया गया है। मार्ग पर भारी यातायात रहने के कारण यह मार्ग वर्तमान में भी चौड़ाई में कम पड़ रहा है। भविष्य में इस मार्ग को चार लाइन बनाने की भी योजना है। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

लोक निर्माण राज्यमंत्री
बृजेश सिंह सहारनपुर-नागल मार्ग पर टपरी में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दे दी है। कार्य योजना बनाई जा रही है। इसी साल यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल को शेखपुरा में बन रहे अन्य ओवरब्रिज के साथ ही सहारनपुर मिनी बाईपास और अंबाला-देहरादून हाईवे तथा दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर, सहारनपुर-हरिद्वार ग्रीन एक्सप्रेस वे से भी जोड़ने की योजना है।


हाल में ही रेलवे का पत्र मिला है। इसके बाद टपरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द डीपीआर बना कर रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।- सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed