फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Over head tank launched in ITI

आईटीआई में ओवर हेड टैंक का शुभारंभ

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Over head tank launched in ITI
सहारनपुर। आईटीआई में 1900 कि. ली. क्षमता के नवनिर्मित ओवर हेड टैंक (उच्च जलाशय) का मेयर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वेद मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सहारनपुर पुनर्गठन पेयजल योजना पार्ट-1 के तहत शहर में बनाए गए चार ओवर हेड टैंक में आईटीआई में निर्मित ओवर हेड टैंक का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की निर्माण ईकाई द्वारा किया गया है। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि नगर निगम महानगर क्षेत्र के सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पेयजल योजना पार्ट-1 के अंतर्गत निर्मित अन्य ओवर हेड टैंक भी जल्दी ही शुरू करा दिए जाएंगे। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि इस ओवर हेड टैंक के निर्माण से नागरिकों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल तथा निर्बाध आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पुनर्गठन पेयजल योजना पार्ट-1 के अंतर्गत महानगर में चार ओवर हेड टैंक बनाये गये हैं। जिनसे 7000 से अधिक घरों को पेयजल की आपूर्ति होगी। आईटीआई ओवर हेड टैंक के साथ 26.30 किमी पाइप लाइन बिछाई गयी है, जिससे 1305 घरों को पेयजल आपूर्ति के लिए जोड़ा गया है। कार्यक्रम में पार्षद मोहर सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, सहायक अभियंता जल निगम नरेश गुप्ता, संजय सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed