फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outrage over the objectionable remarks on the Constitution and Babasaheb

Saharanpur News: संविधान और बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the objectionable remarks on the Constitution and Babasaheb
नकुड़। प्राइवेट स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे एक अतिथि ने संविधान व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में रोष फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव टाबर के एक प्राइवेट स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम में कई अतिथि वक्ता भी पहुंचे। कार्यक्रम में वक्ता गणतंत्र दिवस को लेकर अपने विचार रख रहे थे। तभी एक अतिथि ने देश के संविधान व संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर आरोपी अतिथि के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed