{"_id":"62279a2b2ce75a743e4404d6","slug":"outpost-in-charge-suspended-for-demanding-bribe-of-50-thousand-saharanpur-news-mrt579702125","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की रिश्वत मांगने पर चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की रिश्वत मांगने पर चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
- दरोगा गौरव चौहान ने वादी से मांग रहा था रिश्वत
-- जांच के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक मामले में वादी से कार्रवाई के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने वाले नगर कोतवाली क्षेत्र की नवाबगंज चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज निवासी मोहम्मद आसिफ ने चोरी, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच नवाबगंज चौकी इंचार्ज एसआई गौरव चौहान कर रहे थे। आसिफ के पुत्र मोहम्मद अकबर ने लिखित शिकायत और ऑडियो रिकार्डिंग देकर बताया कि विवेचक दरोगा कार्रवाई के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। अकबर ने एसएसपी को गौरव चौहान की एक रिकार्डिंग भी सौंपी, जिसके बाद एसएसपी ने 27 फरवरी को मामले की जांच सीओ प्रथम प्रीति यादव कराई। सीओ ने जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी दरोगा गौरव चौहान को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है। निलंबन की अवधि में वह पुलिस लाइन में रहेंगे।
---------------------
प्रमाण पत्र देगा होगा
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि निलंबन के दौरान दरोगा को वेतन आधा दिया जाएगा। कोई महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निलंबन से पहले के वेतन के अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलंबन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है। दरोगा का यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वह अन्य सेवायोजन, व्यापार या व्यवसाय आदि में नहीं लगे है, तभी उन्हें मदों का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------------------------
प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में करें पुलिस जांच
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खनन की जांच करने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी प्रशासनिक अधिकारी की गैर मौजूदगी में खनन के वाहनों की जांच नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि खनन के वाहनों की जांच प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही की जाएगी। यदि कोई जानकारी मिल रही है तो पुलिस को अपने एसडीएम को सूचना देनी होगी।