{"_id":"65d6539d07f0e13f800cdf04","slug":"outpost-in-charge-present-in-hookah-bar-case-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118749-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हुक्का बार प्रकरण में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हुक्का बार प्रकरण में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हुक्का बार प्रकरण में चंद्र नगर चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
दरअसल, हुक्का बार को बंद कराने के लिए पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। इसके बाद भी हुक्का बार चोरी छिपे संचालित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले कोर्ट रोड स्थित एक प्लाजा में हुक्का बार चलने की कुछ लोगों ने एसएसपी को शिकायत की थी। इस मामले की जांच एसएसपी ने कराई। इसमें चंद्र नगर चौकी प्रभारी जगपाल की भूमिका संदिग्ध मिली। जिस पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया। अभी तक चंद्र नगर चौकी का चार्ज किसी को नहीं दिया गया है। संवाद

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
विज्ञापन