फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outbreak of Pokka Boeing seen in sugarcane

गन्ने में दिख रहा पोक्का बोईंग का प्रकोप

Fri, 17 Jul 2020 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of Pokka Boeing seen in sugarcane
सहारनपुर में गन्ने में लगा पोक्का बोईंग रोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में गन्ने की फसल पर पोक्का बोईंग रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इस रोग से प्रभावित फसल की बढ़वार रुक जाती है। फफूंद जनित यह रोग गन्ने के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसका सर्वाधिक प्रकोप गन्ने की सीओ 0238 प्रजाति पर देखने को मिल रहा है। जिले भर से रोजाना कई किसान इस रोग के उपचार की सलाह के लिए केवीके में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बडे़ पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। इसमें भी सबसे अधिक क्षेत्रफल गन्ने की सीओ 0238 प्रजाति का है। इस प्रजाति में पोक्का बोईंग रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि पोक्का बोईंग रोग प्रारंभिक अवस्था में गन्ने अगोले में पत्ती के निचले हिस्से में जो तने से जुडे़ रहती है, वहां हल्के पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। जो बाद में भूरे रंग के हो जाते हैं। रोग से प्रभावित पत्तियां सड़कर गिर जाती हैं। यदि मौसम में नमी है तो अगोला की सारी पत्तियां आपस में मुड़कर उलझ जाती हैं। फ्यूजेरियम मॉनिलीफोरमी फफूंद से होने वाला यह रोग हवा, वर्षा और मृदा के द्वारा फैलता है। इस रोग के लिए अनुकूल मौसम 20 से 30 डिग्री तापमान और वातावरण में 70 से 80 प्रतिशत नमी होना है। उन्होंने बताया कि जिले के कई गांवों के किसान इस रोग के उपचार की जानकारी के लिए केवीके में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें उपचार
केवीके के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि इस रोग से प्रभावित फसल के अवशेष खेत में नहीं रहने चाहिए। जैसे ही इसके प्रारंभिक लक्षण दिखाई दें, तभी कॉपर ऑक्सीक्लोराइड फफूंदीनाशी का दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। छिड़काव गन्ने के ऊपरी भाग पर होना चाहिए। एक एकड़ फसल के लिए करीब 250 लीटर दवा के घोल की आवश्यकता होगी। यह छिड़काव एक पखवाडे़ के अंतर पर दो बार करना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed