{"_id":"652cd008b8a13e0af5015d79","slug":"outbreak-of-mysterious-fever-in-ordinarypur-15-killed-in-a-fortnight-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1840-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साधारणपुर में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप, एक पखवाड़े में 15 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साधारणपुर में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप, एक पखवाड़े में 15 की मौत
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के साधारणपुर गांव में रहस्यमयी बुखार लोगों की जान ले रहा है। एक पखवाड़े के भीतर ही करीब 15 लोगों की मौत बुखार से होना बताया गया है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बुखार से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ने से ग्रामीण खौफजदा हैं।
बुखार लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। साधारणपुर गांव में रहस्यमयी बुखार की चपेट में आने से अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान सहित परिवार के पांच लोग फिलहाल सहारनपुर और देहरादून अस्पताल में भर्ती है। इतना ही नहीं 50 से अधिक लोग मुजफ्फरनगर, देवबंद, सहारनपुर सहित अन्य जगह के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। गांव में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से लोग खौफजदा हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे निकल रहे जहरीले मच्छर ग्रामीणों के लिए मौत के दरवाजे खोल रहे हैं।
- टीम ने की जांच, अन्य बीमारियों से पीडि़त थे मृतक
देवबंद सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव में जांच के लिए पहुंची थी। अधिकांश मामलों में पाया गया कि लोग किसी अन्य बीमारी से पहले से पीड़ित हैं, ऊपर से उनको बुखार भी आ गया। टीम ने आठ मृतकों के परिवारजनों से संपर्क किया। जिसमें कई कैंसर, फेंफड़े खराब होने, दिल की बीमारी, हृदयाघात की वजह से मृत्यु होना बताया गया है। इस बीच कई मरीजों को बुखार भी आया। जिनकी मृत्यु को बुखार से होना ही बताया गया। जो लोग बुखार से पीडि़त मिले उन्हें जांच के बाद दवा दी गई है। सीएचसी में प्रतिदिन 15 से 20 केस बुखार से संबंधित आ रहे हैं। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव की स्थिति बेहद खराब, लगातार हो रही मौतें
गांव की स्थिति बेहद खराब है। बुखार की वजह से एक पखवाड़े में 15 के मौतें हो चुकीं हैं। संसाधनों के हिसाब से गांव में सफाई व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को इस संबंध में बताया हुआ है। कीटनाशक दवा का छिड़काव और फोगिंग भी लगातार कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से कोई भी जांच के लिए नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से लगातार बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। - मुकेश देवी, ग्राम प्रधान, साधारणपुर।
कोई सुध लेने वाला नहीं
- काफी संख्या में बुखार से पीडित लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की और से यहां की कोई सुध नहीं ली गई है। जिसकी वजह से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अमरजीत त्यागी, ग्रामीण।
- गांव में नहीं पहुंची कोई सरकारी सहायता
बुखार से लगातार गांव में मौतें हो रही हैं। अभी तक गांव में किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं पहुंची। प्रशासन को चाहिए कि वह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजे। ताकि सही तरीके से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच हो सके। -अजय त्यागी, ग्रामीण।