{"_id":"63dc834a929d14587f41fc1d","slug":"otp-closed-for-nine-stone-crushers-rs-18-lakh-fine-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-103042-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नौ स्टोन क्रशरों का ओटीपी बंद, 18 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नौ स्टोन क्रशरों का ओटीपी बंद, 18 लाख रुपये का जुर्माना
Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अवैध खनिज परिवहन करने पर नौ स्टोन क्रशरों का ओटीपी बंद कर दिया है, साथ ही उन पर 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
खान विभाग के संयुक्त निदेशक नवीन कुमार दास ने बताया कि जिलाधिकारी ने बिना ई-फार्म सी/ ई-एमएम-11 के उप खनिज का परिवहन कराने के चलते नौ स्टोन क्रशरों का ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को बंद कर दिया है। उन पर 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इन स्टोन क्रशरों में मेसर्स शिव गंगा स्टोन प्रोडक्ट्स ग्राम नुनियारी, मेसर्स जयश्री साईंराम एंटरप्राइजेज एवं देवभूमि एंटरप्राइजेज ग्राम असलमपुर बरथा, भारत स्टोन क्रशर, मेसर्स सम्राट स्टोन क्रशर, मैसर्स बाबा बंशी स्टोन क्रशर एवं नटराज स्टोन क्रशर ग्राम बरथा कोरसी, ग्राम मसूदपुर गढ स्थित मेसर्स हिमालय स्टोन क्रशर और शहजादपुर बांस स्थित महारानी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पांच वाहनों को दूसरी बार अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। उन पर भी 2.14 लाख रुपये से लेकर 2.22 लाख रुपये तक प्रति वाहन का जुर्माना लगाया गया है।