{"_id":"589cb22a4f1c1b8a5237b76f","slug":"orders-fir-against-five-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनावी पाठ
- फोटो : SELF
सहारनपुर विधानसभा निर्वाचन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी कई पीठासीन और मतदान अधिकारी नहीं पहुंचे। सीडीओ ने ऐसे पांच अधिकारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को भी प्रशिक्षण हुआ, जिसमें ईवीएम की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम गुुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहा है। बृहस्पतिवार को पार्टी संख्या 969 से 1174 तक ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में शामिल रहे पीठासीन और मतदान अधिकारियों को विशेषज्ञों के द्वारा ईवीएम की जानकारी दी गई।
उधर, बुधवार को गैरहाजिर रहे पीठासीन और मतदान अधिकारियों को सीडीओ दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, मगर पांच पीठासीन और मतदान अधिकारी कहने के बावजूद बृहस्पतिवार को भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें मतदान अधिकारी द्वितीय अमिता, मतदान अधिकारी तृतीय मुकेश कुमार व महेन्र्ं सिंह तथा वीवीपेट पर कार्यरत राजकुमार और नाथी राम शामिल हैं। सीडीओ ने पांचों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण आगे भी चलना है, जिसमें अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचना है तो कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होना ही होगा।