फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition to garbage in Kumharheda, piles of filth in the city

कुम्हारहेड़ा में कूड़ा डालने का विरोध, शहर में लगे गंदगी के ढेर

Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposition to garbage in Kumharheda, piles of filth in the city
पुल खुमरान पर बन कूड़ाघर में लगा कचरे का ढेर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव कुम्हारहेड़ा में नगर निगम द्वारा कचरा डालने को लेकर विरोध बना हुआ है। नतीजा, शहर से कई दिन से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से स्मार्ट सिटी में सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के करीब 10 साल बाद भी नगर निगम कचरा निस्तारण की स्थाई व्यवस्था नहीं कर सका है। जहां भी निगम कचरा डालता है वहीं विरोध शुरू हो जाता है। बीते कई माह से नगर निगम ने मानकमऊ के नजदीक गांव कुम्हारहेड़ा के पास डंपिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। ग्रामीण शुरू से ही कचरा डालने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कचरे की वजह से गांव में मक्खी और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिनकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के विरोध की वजह से शहर में गंदगी के ढेर लग रहे हैं। पुल खुमरान की पटरी पर बने कूड़ाघर पर करीब तीन दिन का कचरा पड़ा मिला। पुल दालमंडी पर ट्रांसफार्मर की बगल में बने कूड़ाघर पर भी कई दिन का कूड़ा जमा मिला। चौकी सराय पुल के पास भी कई दिन से कचरा फैला है। कोर्ट रोड पुल के नीचे शारदा नगर रोड पर कई दिन का कचरा जमा मिला। यही हाल चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के सामने का दिखा। लॉर्ड महावीरा एकेडमी के सामने भी कूड़े का बड़ा ढेर नजर आया। शहर में करीब 104 प्वाइंट नगर निगम ने चिह्नित किए हुए हैं। जहां प्रतिदिन करीब 130 मिट्रिक टन कचरा इकट्ठा होता है।
विज्ञापन

नियम पर कायम नहीं निगम
नगर निगम अधिकारियों ने कुछ दिन पहले शहर को सुबह दस बजे के बाद कचरा मुक्त रखने की बात कही थी। अधिकारियों का कहना था कि सुबह दस बजे से पहले ही शहर से कचरे का उठान हुआ करेगा। यदि कोई व्यक्ति दस बजे के बाद कूड़ाघर पर कचरा डालता मिलेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम अपने इस नियम पर दो माह भी कायम नहीं रह सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग फैलने का खतरा
संचारी रोग नियंत्रण माह (एक से 31 जुलाई) तक चल रहा है, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। ऐसे हालात में शहर में कचरे के ढेर लगना बीमारियों को दावत देने जैसा है।
गांव कुम्हारहेड़ा के पास डंपिंग ग्राउंड है, जिसका संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। बारिश की वजह से कीचड़ है। इसकी वजह से वाहन नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं। इसकी वजह से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए कूड़ाघरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

चौकी सराय पुल पर लगा कचरे का ढेर।

चौकी सराय पुल पर लगा कचरे का ढेर।- फोटो : SAHARANPUR

दालमंडी पुल पर जमा कचरा।

दालमंडी पुल पर जमा कचरा।- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पुल के नीचे शारदानगर मार्ग पर जमा कई दिन का कचरा।

कोर्ट रोड पुल के नीचे शारदानगर मार्ग पर जमा कई दिन का कचरा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed