फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition of external candidate in villagers' meeting

ग्रामीणों की बैठक में हुआ बाहरी प्रत्याशी का विरोध

Sun, 27 Dec 2020 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition of external candidate in villagers' meeting
गांव पैरागपुर में जिला पंचायत चुनाव हेतु बैठक में शामिल पूर्व प्रधान। - फोटो : SAHARANPUR
ग्रामीणों की बैठक में हुआ बाहरी प्रत्याशी का विरोध
विज्ञापन

चिलकाना। क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बाहरी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की संभावना को देखते हुए पूर्व ग्राम प्रधानों तथा अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।

रविवार को पैरागपुर में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चौधरी सुहैल ने कहा कि वार्ड संख्या 11 में बाहरी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं। क्षेत्र की जनता भी उनके पक्ष में है। इसके बावजूद दूसरे क्षेत्र से कोई प्रत्याशी यहां चुनाव लड़ने आ रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता इसका विरोध करेगी। चौधरी अब्दुल वाहिद बुड्ढाखेड़ा ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी के यहां आने से स्थानीय लोगों को उस तक अपनी पहुंच बनाना कठिन हो जाएगा। इसलिए स्थानीय व्यक्ति को ही चुनाव लड़ाया जाए। बैठक में पूर्व प्रधान मुकर्रम मनोहरपुर, मुशर्रफ कातला, हरिचंद फिरोजाबाद, मुमताज दास्सामजरा, मंजूर हसन फिरोजाबाद, रिजवान गाठेडा, बाबूराव गुमटी, शाहिद भोजपुर तगा, राजू खेडामवात, मो.नाजिम पैरागपुर, मानसिंह मरोडगढ, जुबैर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed