फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition doing misleading propaganda: Pathak

भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष: पाठक

Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Opposition doing misleading propaganda: Pathak
ऐप पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक से वार्ता करते जिले के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कोरोना काल में विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता ही गरीबों, मजदूरों और असहायों की सहायता के लिए सेवाभाव से सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने एप के जरिए जिले के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सहारनपुर एक सीमावर्ती जनपद है और इसीलिए यहां पर प्रवासियों की संख्या भी अपेक्षाकृत ज्यादा रही, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बखूबी उनके भोजन व रहने की व्यवस्थाओं को देखा। इस काम में कई समाजसेवी संस्थाओं व अन्य लोगों ने भी भरसक प्रयास किया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। लगभग दो माह तक मोदी रसोई चलाकर गरीबों के भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों से आए लगभग 35 लाख प्रवासी मजदूरों के रोजगार की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिससे कि उनके सामने रोजी रोटी का संकट न आए। उन्होंने कहा कि परिवार संपर्क अभियान को 20 जून तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरंतर जनता से संवाद कायम रखें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर आईटी टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही शामिल होंगे, साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में पौधरोपण किया जाएगा। 21 जून को प्रत्येक कार्यकर्ता घर पर ही योग दिवस मनाएंगे और अन्य लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करें । 23 जून को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर इस वर्ष बलिदान दिवस को विशेष रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैठक में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने भी विचार रखे। बैठक में वीरेंद्र पुंडीर, पवन संवई, विजेंद्र चौधरी, राधेश्याम शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत राणा, संदीप शर्मा, सोनेन्द्र राणा, जितेंद्र जागलान, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, यशवंत राणा, कविता चौधरी मौजूद रहे।

ऐप के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करते भाजपाके  प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक।

ऐप के माध्यम से जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करते भाजपाके प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed