{"_id":"603924978ebc3ee9631f283b","slug":"opposed-to-conduct-examination-on-ravidas-jayanti-submitted-memorandum-saharanpur-news-mrt52733966","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती के दिन परीक्षा कराने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती के दिन परीक्षा कराने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के छात्र
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविदास जयंती के दिन परीक्षा कराने का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। संत रविदास जयंती के दिन परीक्षा की तिथि तय किए जाने के विरोध में अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यों न ेएसडीएम सदर एके सिंह को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
महानगर मंत्री वंदन कौशिक ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती पर हमेशा अवकाश रहता है। इस बार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जयंती के दिन 27 फरवरी को भी परीक्षा की तिथि तय की है, जिससे संत रविदास के अनुयाइयों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में जरूरी है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन 27 तारीख की परीक्षा को स्थगित करे।
जिला संयोजक आशू वालिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए 90 दिन की पढ़ाई अनिवार्य है। लेकिन स्नातकोत्तर में इस बार पहले सेमेस्टर में आंतरिक परीक्षा एवं अवकाश के आधार पर अधिकतम 34 दिन ही पढ़ाई हो पाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाएंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय से मांग की गई है कि सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर परीक्षार्थियों को राहत दे। ज्ञापन सौंपने वालों में वैभव शर्मा, अंकित सैनी, रजत माहेश्वरी, हिमांशु त्यागी, अक्षत धीमान, ऋषभ ठाकुर, साहिल राणा, वरुण राय, गणेश तोमर, अनुराग धीमान, प्रथम वत्स, अर्जुन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
------
जयंती की तैयारियों पर चर्चा
सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस रोड स्थित मंदिर में बैठक हुई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह ने कहा कि संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। संत और महापुरुष किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के होते हैं।