{"_id":"6204008bb8ae747cda14f245","slug":"operation-started-after-one-month-in-district-hospital-saharanpur-news-mrt576420391","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक माह बाद शुरू हुए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक माह बाद शुरू हुए ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में एक माह के बाद फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल वीआईपी ड्यूटी के चलते ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हो पा रही है। चुनाव के बाद सभी तरह के ऑपरेशन नियमित रूप से होने की संभावना है।
जिला अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर है। इसके अतिरिक्त नाक, कान और गला के ऑपरेशन के लिए अलग और आंखों के ऑपरेशन के लिए अलग ऑपरेशन थियेटर हैं। कोरोना की तीसरी लहर में जिला अस्पताल के लगभग सभी सर्जन और ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मी अलग-अलग तिथियों में संक्रमित आते चले गए। इसकी वजह से तीनों ऑपरेशन थियेटर बंद करने पड़े थे। बीते करीब 20 दिन से कोरोना संक्रमण के कम होने और सभी सर्जन व स्वास्थ्यकर्मियों के स्वस्थ होने के बाद ऑपरेशन थियेटर शुरू कर दिया गया है। हालांकि इन दिनों जनपद में वीआईपी के आगमन की वजह से ऑपरेशन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बीते कुछ दिन में सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद स्वामी, बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए हैं, जिसकी वजह से चिकित्सकों की ड्यूटी उनके कार्यक्रमों में लगने की वजह से ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। अब दस फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं। जिसके लिए करीब दो दर्जन चिकित्सकों की टीम को लगाया गया है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव यानी 14 फरवरी के बाद ही ऑपरेशन व्यवस्था सुचारू होने की संभावना है।
हर माह होते हैं 500 से अधिक ऑपरेशन
एसबीडी जिला अस्पताल में हर महीने सामान्य ऑपरेशन के साथ ही नाक, कान और गले तथा आंखों के 500 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। ऐसे में कोरोना की वजह से ऑपरेशन थियेटर बंद रहने की वजह से मरीजों को खासी परेशानी हुई है।
विज्ञापन
एसबीडी जिला अस्पताल के सभी सर्जन और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। सभी ऑपरेशन थियेटर चालू कर दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल वीआईपी ड्यूटी की वजह से ऑपरेशन थोड़ा प्रभावित हो रहे हैं। चुनाव के बाद व्यवस्था सुचारू होगी।-डॉ. रमेश चंद्रा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल