फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of e-rickshaws on 10 routes of the city

शहर के 10 रूट पर ई-रिक्शा का संचालन शुरू

Tue, 04 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Operation of e-rickshaws on 10 routes of the city
सहारनपुर। शहर में नए सिरे से निर्धारित किए 10 रूट पर मंगलवार से ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया। इन रूटों के अनुरूप ही ई-रिक्शा संचालित होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर से सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव, यातायात प्रभारी पवन तोमर सहित अन्य अफसरों ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शहर का सर्वे करने के बाद कुछ दिन पूर्व ही रूटों का निर्धारण किया जा चुका है। अब इन रूटों के अनुरूप ही ई-रिक्शा चलाई जा रही हैं।
अधिकारियों ने मनमाने तरीके से संचालन न करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग देकर ई-रिक्शा के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब शहर में कोई भी ई-रिक्शा बिना पंजीकरण और रूट की अनदेखी कर नहीं चलेगी। इसमें सभी संचालक सहयोग देंगे। उन्होंने यातायात नियमों के अनुपालन पर बल दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य ने भी जरूरी सुझाव दिए। संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन के जिला मंत्री चांद सागर कुरैशी ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष गुल बहार गुर्जर, मंडल अध्यक्ष मोहम्म्द इजहार, जिलाध्यक्ष गालिब शाह, रमान प्रधान, लोकेश जनार्धन, गयूर राही, अनवर हुसैन, सिकंदर आदि रहे।
विज्ञापन

नौ फरवरी को आवंटित होंगे रूट नंबर
अफसरों के निर्देश पर एसोसिएशन की ओर से सभी ई-रिक्शा संचालकों को नौ फरवरी को एसडी इंटर कॉलेज पुरानी चुंगी पर पहुंचने के लिए कहा। यहां ई-रिक्शा के लिए रूट नंबर आवंटित होंगे। इसके साथ ही जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, उनके लाइसेंस की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा। संचालकों से यह भी कहा गया कि वे हाईवे पर कहीं रिक्शा नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed