फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Open football tournament

फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज

Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Open football tournament
फुटबाल खेलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई नार्थ जोन फुटबाल टूर्नामेंट (बालिका वर्ग) का बृहस्पतिवार को आगाज हो  गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में यूपी और उत्तराखंड की लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 
 जनता रोड स्थित स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच दिनेश जयमोन, सीबीएसई निरीक्षक अनूप राठी, आशा मॉर्डन स्कूल की चेयरपर्सन आशा जैन, डॉ. पीडी गर्ग, विद्यालय के निदेशक भव्य जैन और प्रधानाचार्य सीमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात निदेशक भव्य जैन ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने योगा, गणपति वंदना, पीटी आदि की उम्दा प्रस्तुतियां दी।   टूर्नामेंट के पहले दिन का मैच अमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और डीपीएस गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ। तत्पश्चात नोएडा की एससीडीएवी और सहारनपुर की सरस्वती विहार टीम में मुकाबला हुआ।

अगला मुकाबला नोएडा के लोटस वैली स्कूल और छुटमलपुर के डैलमांड स्कूल की टीम के बीच हुआ। पहले दिन का अंतिम मैच आशा मॉडर्न स्कूल और थाना भवन के अर्पण एकेडमी के बीच हुआ। 

टूर्नामेंट में लार्ड महावीरा एकेडमी, आशा मॉडर्न स्कूल, सरस्वती विहार, ज्ञानकलश इंटरनेशनल एकेडमी, डैलमोंड आदि स्कूलों की टीमों ने हिस्सेदारी की। संचालन खेल प्रशिक्षक अमित चौधरी और दीप्ति जैन ने किया।


इस दौरान मनु मल्होत्रा, संजीव मेहंदीरत्ता, एमपी सिंह, एके सिंह, डीके शर्मा, गौरव पराशर, अनुज शर्मा, शिवकुमार, सोनू भट्ट, अभिषेक, दिवेश, ओंकार तोमर, आरके शर्मा, सतीश कुमार, शुभम त्यागी, अमन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed