फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 4.56 percent of the target could be procured by the government of wheat

Saharanpur News: लक्ष्य के मात्र 4.56 प्रतिशत ही हो सकी गेहूं की सरकारी खरीद

Sun, 14 May 2023 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Only 4.56 percent of the target could be procured by the government of wheat
- एक अप्रैल से हो रही गेहूं की सरकारी खरीद
विज्ञापन

- गेहूं खरीद के लिए खोले गए 93 क्रय केंद्र
- 1697 किसानों से हुई गेहूं खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गेहूं की सरकारी खरीद में जनपद पिछड़ गया है। जिले में अब तक लक्ष्य के मात्र 4.56 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हो सकी है। सरकारी खरीद में कमी के पीछे गेहूं का मंडी में अधिक भाव होना है।
किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की खरीद कराती हैं। इसके लिए जिले में 93 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने जनपद को 116000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। लेकिन जनपद गेहूं खरीद में काफी पिछड़ गया है। अब तक जिले में मात्र 5294.501 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। जो लक्ष्य का केवल 4.56 प्रतिशत बैठती है। इसकी बड़ी वजह मंडी में सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होना है। मंडी में इस समय भी 2200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक का भाव चल रहा है। जबकि सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

खरीद बढ़ाने के लिए कर रहे किसानों से संपर्क

जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद को बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर ही गेहूं को बेचने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके अलावा यदि किसी एक गांव में एक गाड़ी गेहूं मिल जाए तो क्रय केंद्र प्रभारी वहां जाकर गेहूं की खरीद कर रहे हैं। जिले में अभी तक लक्ष्य का मात्र 4.56 प्रतिशत ही गेहूं खरीदा जा सका है। -- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में जिले में सरकारी गेहूं खरीद
गेहूं क्रय केंद्र 93
जनपद का लक्ष्य 116000 मीट्रिक टन
क्रय केंद्र 93
गेहू खरीद 5294.501 मीट्रिक टन
गेहूं बिक्री करने वाले किसानों की संख्या 1697
इस अवधि में गत वर्ष गेहूं खरीद 4668.584 मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed