फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 11 meetings were held in the Municipal Corporation in 54 months

नगर निगम बोर्ड, 54 माह में केवल 11 बैठक हुई

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only 11 meetings were held in the Municipal Corporation in 54 months
सहारनपुर। पहला नगर निगम बोर्ड चल रहा है, जो चार वर्ष पूरे कर चुका है। जानकर हैरानी होगी कि बोर्ड बैठकों के आयोजन में लगातार अनदेखी की जा रही है। 54 माह में केवल 11 बैठक हुई हैं, जबकि नियमानुसार 27 बैठकें हो जानी चाहिए थी। कम बैठकें कराने के पीछे भी लोग साजिश मान रहे हैं। अब 25 अप्रैल को एक ही दिन में दो बोर्ड बैठकों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के पार्षदों के बाद अब भाजपा के पार्षद भी एक साथ दो बैठकों के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद आशुुतोष सहगल ने महापौर संजीव वालिया से मुलाकात करने के साथ ही नगर आयुक्त को पत्र लिखकर एक दिन में दो बैठक बुलाने पर आपत्ति जताई है। सहगल का कहना है कि नियमानुसार यह संभव नहीं है। उनका कहना है कि इन बैठकों के लिए पिछली बैठकों के प्रस्तावों की पुष्टि भी नहीं आई है। ना ही कार्यकारिणी में पास किए गए प्रस्तावों का ही ब्योरा आया है, जो कि नियम सात के तहत जरूरी है। सहगल ने यह भी बताया कि बोर्ड की अंतिम बैठक 11 जनवरी 2021 को हुई थी। यानी 15 माह से अधिक समय के बाद बैठक हो रही है, जबकि नियमानुसार साल में छह बैठक होनी चाहिए। पार्षद मंसूर बदर के अनुसार हो सकता है कि जवाबदेही से बचने के लिए बोर्ड की बैठकें नहीं कराई जा रही हों।
विज्ञापन

कोरोना, संसद सत्र, विधान सभा चुनाव आदि की वजह से बोर्ड बैठक होने में देरी हो रही है। 25 अप्रैल को दो बोर्ड बैठक कराई जा रही हैं। पार्षदों ने दोनों बैठकों केे अलग अलग कराने की मांग की है। इस पर विचार किया जा रहा है। - संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed