{"_id":"62e687ce50b20802316c3d62","slug":"one-died-and-three-injured-in-collision-of-two-bikes-on-chalanvad-road-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, महिला व बेटी समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, महिला व बेटी समेत तीन लोग घायल
Sun, 31 Jul 2022 07:17 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:17 PM IST
सार
टोडरपुर शुगर मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सहारनपुर में चिलकाना गंदेवड मार्ग पर शाकुंभरी शुगर मिल टोडरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बेहट क्षेत्र के गांव फतेहपुर का रहने वाला विपिन कुमार उगरपुर गांव स्थित ओवरहेड टैंक पर ऑपरेटर का काम करता था। विपिन परिवार सहित उगरपुर में ही रहता था। रविवार दोपहर बाद वह पत्नी राजेश व बेटी राधा के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह टोडरपुर शुगर मिल पर पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में विपिन (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राजेश (32) व बेटी राधा (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक सवार राशिद पुत्र तैयब निवासी टोडरपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की तीन बेटियां व एक बेटा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन