फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One arrested with fake notes worth 11 thousand rupees

Saharanpur News: 11 हजार के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested with fake notes worth 11 thousand rupees
कुतुबशेर थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया नकली नोटों के साथ आरोपी,्स्रोत पुलिस
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 11 हजार के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 22 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी हरियाणा से नकली नोट लेकर आता था। इन नोटों को बाजार में फुटकर में चलाता था।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कल्पना तिराहे से आरोपी प्रताप सिंह खालसा पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव डाडवा कोतवाली बेहट को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह नकली नोट हरियाणा निवासी अपने साथी अजय से लेकर आया है। कई नोटों को बाजार में फुटकर में चला चुका है। इस काम में पूरा गिरोह लगा है, जो हरियाणा में ही नकली नोट तैयार करते हैं। इसके बाद पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग जिलों में सप्लाई भी करते हैं। इसके साथ ही नोटों के जरिए बाजार में खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

आरोपी 500 रुपये का नोट देकर 50 से 100 रुपये तक सामान खरीदकर दुकानदार से बची हुई असली नकदी प्राप्त कर लेते हैं। हालांकि, पुलिस इस गिरोह के दो सदस्यों को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक फरार चल रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। इसके साथ पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने किस-किस जिले में नकली नोटों को चलाया है। फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद कई अहम सुराग हाथ लगेंगे। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed