फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the uproar of the villagers, the substandard rasgullas were destroyed

ग्रामीणों के हंगामे के बाद खाद्य टीम ने अधोमानक रसगुल्लों को कराया नष्ट

Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
On the uproar of the villagers, the substandard rasgullas were destroyed
ग्रामीणों के हंगामे पर अधोमानक रसगुल्ले कराए नष्ट
विज्ञापन

सरसावा। त्योहारी मौसम में घटिया रसगुल्ले की डिलीवरी देने आए एक होलसेल मिठाई व्यापारी का वाहन पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग तथा पुलिस टीम ने मिठाई का नमूना सील कर अद्योमानक मिठाई को जमीन में दबवा दिया। मामले लेकर ग्रामीणों तथा दुकानदारों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई, जिसे पुलिस ने समय रहते निपटा दिया।
सोमवार को सुबह 9 बजे शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में ग्रामीणों ने गांव में ही मिठाई की एक दुकान पर सफेद रसगुल्लों से भरे टीन के कंटेनर उतारते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। ग्रामीण राजकमल राणा, मोहित राणा, अंकुर, कमल आदि ने आरोप लगाया कि ये व्यक्ति क्षेत्र में घटिया क्वालिटी के रसगुल्लों की सप्लाई करता है। जिन्हें खाकर लोग बीमार हो रहे हैं। इसी बीच रसगुल्ला व्यापारी के समीपवर्ती गांव में रहने वाले रिश्तेदार भी मौके पर आ पहुंचे। दोनो पक्षों के बीच हंगामा हो गया।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को शांत करते हुए रसगुल्लों का नमूना लेकर सील कर दिया तथा सभी रसगुल्लों को गड्ढा खोदकर जमीन में दबवा दिया। लेकिन ग्रामीण होलसेल मिठाई व्यापारी के साथ ही गांव के व्यापारियों की भी दुकानों से सैंपल लेने का दबाव बनाने लगे। जिस पर गांव के व्यापारियों तथा ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मनोज चौधरी ने बताया कि जिस समय वे गांव पहुंचे तब टाटा एस (छोटे हाथी) में करीब डेढ़ कुंतल रसगुल्ले टीन के कंटेनरों में रखे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने रसगुल्लों के होलसेल व्यापारी अकरम पुत्र जाकिर ग्राम कुल्हड़ी थाना चरथावल की मौजूदगी में नमूना सील कर व्यापारी के हस्ताक्षर कराए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया रसगुल्ले अधोमानक प्रतीत हो रहे हैं।

सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मिठाई से भरे एक वाहन को रोके जाने तथा हंगामे की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का सहयोग करते किया। मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed