फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the second day also the boat did not move due to the strong current in Yamuna

दूसरे दिन भी यमुना में तेज बहाव के चलते नहीं चल सकी नाव

Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the second day also the boat did not move due to the strong current in Yamuna
यमुना नदी के किनारों तक बहता तथा कटाव करता पानी - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ों पर हुई वर्षा का पानी दूसरे दिन भी यमुना नदी में तेज बहाव से चलता रहा। बृहस्पतिवार को भी यमुना नदी के आरपार आने जाने का मुख्य साधन नाव पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित रहा। लोगों को यमुना नदी के किनारों के गांवों में आने जाने के लिए वाया शाहजहांपुर का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह भी ताजेवाला से यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। पानी नदी की धार में किनारों को छूता हुआ चल रहा है। गांव लालवाला तथा गाजदीनपुर की तरफ नदी कटाव कर रही है। यमुना नदी के बीच में खडी फसलें ज्यादा पानी आने से प्रभावित हो रही हैं। गांव टोडरपुर के पूर्व प्रधान चौधरी संजय ने बताया कि यमुना नदी में अधिक पानी आने से फसलों को नुकसान हो रहा है। गांव तिडफवा, दभेडा, पंचकुआ, शाहपुरा, नारायणपुर, लालवाला, टापू के नजदीक बहने वाली छोटी यमुना नदी में भी दो दिन से पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आ रहा है। इस नदी का पानी आसपास के गांवों के खेतों में भर गया है। इस नदी का पानी खेतों से होता हुआ गांव लालवाला तथा टापू के जंगलों में पहुंच गया है। टोडरपुर से लालवाला जाने वाली सड़क नदी के पानी से टूट गई है।
विज्ञापन

गांव लालवाला नारायणपुर के प्रधान राजबीर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से छोटी यमुना नदी में ज्यादा पानी आ रहा है, जो हर वर्ष खेतों में खडी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। नदी के मुख्य बहाव स्थल पर लोगों ने पेड़ लगा लिए हैं, जिस कारण नदी मुख्य बहाव स्थल से हटकर खेतों में बहने लगी है। मसखरा नदी में बाढ़ के पानी का बहाव अब कम हो गया है, लेकिन पानी अभी भी खेतों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed