फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On one hand, there is talk of women's safety, while on the other hand, there is indecency and molestation at a distance of 300 meters.

Saharanpur News: एक तरफ महिला सुरक्षा की बात, 300 मीटर दूरी पर अभद्रता और छेड़छाड़

Sat, 18 Oct 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
On one hand, there is talk of women's safety, while on the other hand, there is indecency and molestation at a distance of 300 meters.
सहारनपुर। एक तरफ डीआईजी और एसएसपी सहित पूरा पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा को और बेहतर बनाने पर मंथन कर रहा था। वहीं दूसरी ओर 300 मीटर पर नगर निगम में विधवा महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ हो गई। पीड़िता ने विभागीय अधिकारी के समक्ष हंगामा करने के बाद नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें आरोपी कर्मचारी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के एक विभाग की विधवा महिला कर्मचारी ने अपनी अधिकारी के समक्ष हंगामा करते हुए अपने ही विभाग के कर्मचारी पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि वह काफी दिन से उसके साथ गलत हरकतें कर रहा है। कभी घर ले जाने की बात करता है तो कभी शादी करने की। कभी कहता है कि तुम मेरी सेटिंग हो, जबकि कर्मचारी खुद शादीशुदा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के हंगामा करने के दौरान भी आरोपी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जब पीड़िता ने कहा कि वह अधिकारियों से शिकायत करेगी तो कर्मचारी ने अधिकारियों के बारे में भी अपशब्द बोले। करीब आधा घंटे के हंगामे के बाद मामला शांत हो गया। जिस समय हंगामा हो रहा था।
विज्ञापन

उस समय महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि नगर निगम के सभागार में विकसित भारत 2047 की बैठक में शामिल थे, जिसमें मुख्यमंत्री का लाइव भाषण चल रहा था। इसके अलावा 300 मीटर की दूरी पर जनमंच सभागार में डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी आशीष तिवारी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा की बात कर रहे थे। नगर आयुक्त के बैठक से निपटने के बाद पीड़िता ने उनको लिखित में शिकायत की, जिसके बाद नगर आयुक्त ने समिति को जांच सौंप दी है। सूत्रों ने बताया कि नगर आयुक्त से शिकायत करने के बाद आरोपी कर्मचारी की पत्नी की भी पीड़िता के साथ कहासुनी हुई है। बताया गया है कि आरोपी कर्मचारी की पत्नी भी नगर निगम में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है। इस तरह के मामलों के लिए नगर निगम में एक समिति बनी हुई है, जिसकी अध्यक्ष मुख्य कर निर्धारण अधिकारी हैं। उनको जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। मामला गंभीर है। यदि कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed