फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Omveer became president, Jogendra became manager in Gochar Agriculture Inter College

गोचर कृषि इंटर कालेज में ओमवीर अध्यक्ष, जोगेंद्र बने प्रबंधक

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Omveer became president, Jogendra became manager in Gochar Agriculture Inter College
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर कृषि इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में पूर्व विधायक मनोज चौधरी व चौधरी भूपेंद्र सिंह गुट के पैनल में कांटे की टक्कर रही। देर रात तक चली मतगणना के बाद मनोज चौधरी गुट के सात व चौधरी भूपेंद्र सिंह गुट के पांच उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। प्रबंधक पद पर जोगेंद्र चौधरी व अध्यक्ष पद पर ओमवीर सिंह मुखिया ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन

रविवार को गोचर कृषि इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना पुलिस प्रशासन की देखरेख में रात साढ़े ग्यारह बजे तक चली। चुनाव अधिकारी संतरपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ओमवीर सिंह मुखिया को 865 एवं चौधरी कर्ण सिंह को 833 मत मिले। ओमवीर सिंह मुखिया 32 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर तेजपाल सिंह को 852 व देवेंद्र कुमार 824 मत मिले। तेजपाल सिंह 28 मतों से विजयी रहे। प्रबंधक पद पर जोगेंद्र चौधरी को 850 व अमित चौधरी को 837 मत मिले। जोगेंद्र चौधरी 13 मतों से विजयी रहे। उप प्रबंधक पद पर चौ. ओमप्रकाश सिंह 858 व मांगेराम को 828 मत मिले। ओमप्रकाश सिंह 30 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर चौ. मदन सिंह 838 व राजपाल सिंह को 836 मत मिले। मदन सिंह मात्र दो मतों से जीते।
विज्ञापन

सदस्य पद पर अमित कुमार, अशोक कुमार, दरोगा सिंह, भंवर सिंह, बिरम सिंह, राजेश्वर सिंह, पंकज कुमार विजयी रहे। पूर्व विधायक मनोज चौधरी गुट के प्रबंधक जोगेंद्र चौधरी, उप प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष चौधरी मदन सिंह व सदस्य दरोगा सिंह, भंवर सिह, राजेश्वर, पंकज विजयी रहे। जबकि चौधरी भूपेंद्र सिह गुट के अध्यक्ष ओमवीर सिंह मुखिया, उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह व सदस्य अमित, अशोक, बिरम सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम संगीता राघव व थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव फोर्स के साथ मतगणना स्थल गोचर कृषि इंटर कॉलेज पर परिणाम घोषित होने तक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed