फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials are compiling a list of those who have broken the rules more than three times.

Saharanpur News: तीन बार से अधिक नियम तोड़ने वालों की सूची बना रहे अधिकारी

Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Officials are compiling a list of those who have broken the rules more than three times.
सहारनपुर। तीन बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। यातायात पुलिस ने संभागीय परिवहन विभाग को सात हजार से अधिक वाहनों की लिस्ट बनाकर सौंप दी है। अब इन वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे, ताकि वह बार-बार यातायात नियमों को तोड़ न सकें। इस संबंध में बीते सप्ताह मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने सर्किट हाउस में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए थे। इसमें यातायात पुलिस की मदद ली जाएगी। उनके द्वारा किए गए चालान वाहन मालिकों की लिस्ट को मांगा गया है। नवंबर माह में सात हजार से अधिक वाहनों की लिस्ट संभागीय परिवहन विभाग को भेज दी है। इसके बाद अब इन वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि तीन बार से अधिक अगर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का नियम है। पहले भी इसके लिए विभाग की ओर से कार्रवाई हो चुकी है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed