फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers took online training for road safety

Saharanpur News: सड़क सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने लिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Fri, 06 Jan 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers took online training for road safety
सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण लेते संभागीय परिवहन अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। इस पूरे माह में प्रतिदिन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। शनिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड इंजिनियरिंग व ब्लैक स्पॉट के बारे में निर्देश जारी किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिवहन विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग, शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर ऑनलाईन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।इसके अलावा जनपद के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार वाहन द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरुक किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, आरपी मिश्रा, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, आरआई अमित सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed