फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers raid on sugarcane purchase centers, stirred

गन्ना क्रय केंद्रों पर अफसरों के छापे, हड़कंप

Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Officers raid on sugarcane purchase centers, stirred
गन्ना क्रय केंद्र की जांच करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जिलाधिकारी शफक्कत कमाल के निर्देश पर घटतौली रोकने के लिए  उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित टीम ने शुक्रवार को  जिले भर में क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी क्रय केंद्र पर घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन


घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, बाट माप तौल निरीक्षक और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की टीमों ने शुक्रवार को  जिले भर के गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सदर  की टीम ने  सरसावा शुगर मिल के भाऊपुर, पिलखनी, हरडाखेड़ी, सीकरी कलां और शेरमऊ चीनी मिल के  बुड्ढाखेड़ा, कातला का निरीक्षण किया। इनमें बुड्ढाखेड़ा क्रय केंद्र बंद और हरड़ाखेड़ी पर मानक बाट नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में  गांगनौली शुगर मिल के नैनखेड़ा पहांसु, पिलखनी, घाटेड़ा, नानौता के  चकवाली अ, चकवाली ब, जगरौली अ, सिरसली अ और ब का निरीक्षण किया गया।

इनमें से सिरसली अ को छोड़कर शेष सभी केंद्र बंद पाए गए। जिलाधिकारी देवबंद  की टीम ने चीनी मिल देवबंद के  क्रय केंद्र तलहेड़ी रेल बी, चंदेना कोली तृतीय, पनियाली तृतीय और गांगनौली शुगर मिल के अंबोली, सुहागनी, पनियाली प्रथम एवं द्वितीय चंदेनाकोली द्वितीय का आकस्मिक निरीक्षण किया। 


जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि  निरीक्षण के दौरान सुहागनी और चंदेना कोली द्वितीय के तौल लिपिक क्रय केंद्र को छोड़कर भाग गए। शेरमऊ के केंद्र केंद्र डालेवाला, नकुड़ और मिलगेट का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्र सामान्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed