फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers gave every moment information to the government

Saharanpur News: अफसरों ने शासन को दी पल-पल की जानकारी

Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officers gave every moment information to the government
सहारनपुर। हादसे के बाद जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन में पल-पल की जानकारी दी। जाम लगने से लेकर जाम खुलने के बाद तक अलर्ट मोड पर रहे। मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। ग्रामीणों की हर गतिविधियों पर नजर रखी। टोल प्लाजा पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इसके अलावा एक्सप्रेसवे से गुजरते वाहनों की भी निगरानी की।
विज्ञापन

------
-- इस साल का सबसे बड़ा सड़क हादसा
गागलहेड़ी में हुआ सड़क हादसा इस साल का सबसे बड़ा है। इससे पहले जिला गंगोह के सांगाठेड़ा की घटना से चर्चाओं में रहा था। 22 मार्च 2025 को सांगाठेड़ा में भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद अब गागलहेड़ी में हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर रख दिया है। उधर, चर्चा रही कि पीड़ित परिवार पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के रिश्तेदार है, लेकिन ऐसा नहीं है। मृतक संदीप पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के भाई करण सिंह के अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाता था।
विज्ञापन

------
अधिकारियों ने यह दिया आश्वासन
एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। लिखित आश्वासन मांगते रहे। काफी देर तक अधिकारियों से जद्दोजहद हुई। हालांकि, बाद में मृतकों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत मुआवजा और वाहन के थर्ड पार्टी बीमा का लाभ दिलाया दिलाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-- हर संभव की जाएगी मदद : पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री डॉ. धर्मवीर सिंह सैनी ने कहा कि मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आश्वस्त किया। वह परिवार के साथ हर समय खड़े रहेंगे। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
------
-- दुख की घड़ी में परिवार के साथ : इमरान
सांसद इमरान मसूद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत की। इमरान ने कहा कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। सरकार से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
------
-- हादसे के कारणों का पता लगाएगी टीम : डीएम
सहारनपुर। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे वर्तमान में निर्माणाधीन है। सर्विस रोड पर यातायात चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति गठित कर दी है। इसमें एडीएम प्रशासन और एसपी यातायात शामिल हैं। तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। जांच में डंपर के कागजात पूरे मिले हैं। आगे हादसे न हो, इसके लिए एनएचएआई को निर्देश दिए गए। नियमानुसार परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी।

------
- प्राथमिकी दर्ज, स्थिति सामान्य : एसएसपी
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि हादसे में घायलों को पुलिस ने समय पर अस्पताल में पहुंचाया। कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर जाम लगाने का प्रयास किया था। जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर जाम को खुलवाया गया। अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed