फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officer to solve problems of entrepreneurs soon: DM

उद्यमियों की समस्याएं शीघ्र हल करें अफसर : डीएम

Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officer to solve problems of entrepreneurs soon: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों का समय से पालन करें।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उपायुक्त उद्योग सिद्घार्थ यादव ने कहा कि छजपुरा स्थित जीत पॉल्ट्री फार्म तक सड़क बनाने का अनुरोध किया था। इस पर नगर निगम ने सड़क निर्माण के लिए 17 लाख 800 रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। आईआईए के प्रतिनिधि ने बताया कि शुभ इंडस्ट्रीज यशोदा कुंज नवादा रोड पर सड़क बनाने का अनुरोध किया। निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि इस सड़क पर कार्य शुरू हो गया है। इस पर डीएम ने सड़क के साथ नाली निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। आईआईए प्रतिनिधि के हसनपुर चुंगी से मेडी ग्राम हास्पिटल तक स्ट्रीट लाइट लगाने के अनुरोध पर डीएम ने नगर निगम/एसडीए को एक सप्ताह में लाइटें लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि नालों की सफाई एवं नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करें। अंबाला रोड स्थित गुरुदेव नगर में आठ निर्यातक इकाइयां स्थापित हैं। इस क्षेत्र में पांच हाई मास्क लाइट, 20 एलईडी/स्ट्रीट लाइटें लगवाने और जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था की जाए। लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि ने बेहट रोड पर चौधरी विहार, रसूलपुर, हकीमपुरा से लेकर साईं मंदिर तक सड़क, नाला एवं विद्युत वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। एसडीए के प्रतिनिधि ने बताया कि सड़क दूधली से नौगजा पीर तक 300 मीटर नाले का निर्माण पूरा हो गया है। इस दौरान एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एडीएम (ई) एसबी सिंह, डीडीओ मंशाराम यादव, आईआईए चेयरमैन रविंदर मिगलानी, हरजीत सिंह, प्रमोद सड़ाना, प्रियेश गर्ग, विमल पांचाल, जनक राज कक्कड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed