फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nurses callout from quarantine wards

जमातियों के इलाज में लगी नर्सों को हटाया गया

Fri, 03 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nurses callout from quarantine wards
सहारनपुर। क्वारंटीन वार्डों में जमातियों के भर्ती होने की वजह से महिला स्टाफ खासकर नर्सों को हटाया गया है। आईआईटी कैंपस में बने वार्ड के साथ ही देवबंद के जामिया तिब्बिया में बने क्वारंटीन सेंटर में केवल पुरुष स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती जमातियों पर लगे महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार के आरोपों के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वारंटीन वार्डों से महिला स्टाफ को हटाने के आदेश दिए हैं, जिसका असर सहारनपुर में भी देखने को मिला है। विभाग ने देवबंद के तिब्बिया के क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी कर रहीं महिलाकर्मियों को शुक्रवार को हटा लिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज ने बताया कि जामिया तिब्बिया में से महिला स्टाफ की ड्यूटी हटाई गई है। उधर, आईआईटी कैंपस और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बने क्वारंटीन वार्डों से भी महिला स्टाफ को भी हटा लिया गया है। अभी तक बड़ी संख्या में नर्सें ड्यूटी पर लगी थीं।
विज्ञापन

गाजियाबाद की घटना बेहद निंदनीय है। इस समय डॉक्टर और नर्सें सेवा में लगी हैं, जिनके साथ गलत व्यवहार किया जाना कतई भी ठीक नहीं हैं। गाजियाबाद का मामला सामने आने के बाद हमने क्वारंटीन वार्डों से महिला स्टाफ को हटाकर पुरुष स्टाफ लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
गंगोह। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने गंगोह में दो स्थानों पर बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। पहले एचआर इंटर कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड का फिर शोभित विवि के कुमार शेखर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. प्रमोद मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, कुमार शेखर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मार्तण्डपुरी, सीओ अजेय शर्मा, ईओ कृष्ण मुरारी, कोतवाल भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed