फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Number of polling stations reduced by 27 across seven assembly constituencies due to a decline in voters.

Saharanpur News: मतदाता घटने के साथ ही सात विधानसभा में कम हुए 27 केंद्र

Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Number of polling stations reduced by 27 across seven assembly constituencies due to a decline in voters.
सहारनपुर। एसआईआर के बाद जिले में मतदाता की संख्या अक्तूबर 2025 के मुकाबले कम हुई है। इसकी असर रहा कि जिले की सातों विधानसभाओं में मतदेय स्थलों में कमी हुई है। खास बात है कि मतदान स्थल दो कम हुए हैं, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 27 कम हुई है।
विज्ञापन


एसआईआर के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23.65 लाख है। संभाजन के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1312 थी। मतदेय स्थलों और केंद्रों के संभाजन के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या दो कम रहकर 1310 हो गई है। इसी तरह पहले मतदेय स्थलों की संख्या 3018 थी। बेहट और सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर एक-एक मतदान केंद्र कम हुआ है। इसी तरह सबसे अधिक 13 मतदेय स्थल गंगोह विधानसभा सीट पर कम हुए हैं।
विज्ञापन

खास बात है कि नकुड़ विधानसभा सीट पर दो मतदेय स्थल बढ़े हैं। यदि विधानसभावार मतदेय स्थलों को देखें तो बेहट में मतदेय स्थल 441, नकुड़ में 435, सहारनपुर नगर में 495, देहात में 416, देवबंद में 398, रामपुर मनिहारान में 362, गंगोह में 444 मतदेय स्थल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नए मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देकर आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिले की सातों विधानसभा सीट पर 23.65 लाख मतदाता
जिले में 27 अक्तूबर 2025 को सातों विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। इसके बाद मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ। अभियान के बाद अप्रैल में एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। मतदाता सूची में 23.65 लाख मतदाता हैं।

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की सूची तैयार हो गई है। वर्तमान में सातों विधानसभा में 2991 मतदेय स्थल हैं।

- संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed