फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NRHM linked to missing records

एनआरएचएम से जुड़ा रिकॉर्ड गायब

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
NRHM linked to missing records
रिकार्ड - फोटो : demo pic
सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग में पूर्व सीएमओ पर घोटाले के मामले में एफआईआर के आदेश का मामला अभी थमा भी नहीं था कि विभाग में एनआरएचएम से जुड़ा रिकॉर्ड गायब करने का बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड गायब होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अभिलेखों को गायब करने की आग में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी झुलसते नजर आ रहे हैं।      
विज्ञापन

 
शासन से आई ऑडिट टीम पिछले पांच दिनों से स्वास्थ्य विभाग में डेरा डाले हुए है। कई मामलों की जांच करने पहुंची ऑडिट टीम विभाग में रिकॉर्ड तलाश रही है। लेकिन टीम के सदस्यों को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। विभाग से कई सालों का रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू के चार दिनों तक तो विभागीय कर्मचारी रिकॉर्ड को लेकर बहानेबाजी करते रहे और संबंधित अभिलेखों को किसी अन्य बाबू के अधीन होने की बात कहते रहे। लेकिन अब ऑडिट टीम के सामने कई वर्षों का रिकॉर्ड गायब होने की बात स्वीकार कर ली गई।

विभाग से रिकॉर्ड गायब होने की बात सामने आते ही हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो जो रिकॉर्ड गायब किया गया है उसमें एनआरएचएम से जुड़े अभिलेख शामिल है। 

रिकॉर्ड गायब होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग में ऑडिट करने पहुंची टीम के एक सदस्य ने बताया कि विभाग से अभिलेख गायब करने के पीछे गड़बड़ी की आशंका है।


उनका कहना है कि विभाग से कई वर्षों का रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। गायब रिकॉर्ड में एनआरएचएम से जुड़े अभिलेख शामिल है। इस स्थिति से शासन को अवगत करा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed