{"_id":"644eb63de3b26bf6e40799d4","slug":"now-tpt-of-those-coming-in-contact-with-tb-patients-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1731-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब टीबी मरीजों के संपर्क में आने वालों की टीपीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब टीबी मरीजों के संपर्क में आने वालों की टीपीटी
Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत सरकार ने 2025 तक टीबी मुक्त का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब टीबी मरीजों के संपर्क में आने वालों की टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी (टीपीटी) दी जाएगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक व फार्मासिस्ट टीपीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण लेकर लौट आए है। अभी तक यह थैरेपी मरीज के परिवार के पांच साल से कम आयु के बच्चों को ही दी जा रही है।
जिले में हर साल टीबी रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दो साल के अंदर जहां टीबी के 21,197 मरीज मिले तो 580 मरीजों की जान गई। इस साल भी अब तक करीब 26 मौत हो चुकी हैं। वर्ष 2021 में टीबी मरीजों की संख्या 9497 थी, वहीं वर्ष 2022 में इन रोगियों की संख्या बढ़कर 11,700 तक रही। वर्ष 2023 में अब तक पांच हजार मरीज सक्रिय हैं। यह संख्या अभी और बढ़ेगी।
अब शासन की टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की टीबी प्रिवेंटिव थैरेपी (टीपीटी) देेने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए 24 व 25 अप्रैल को आगरा में प्रशिक्षण भी हो चुका है। जिले से जिला क्षय विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार और फार्मासिस्ट संदीप मौर्य प्रशिक्षण लेकर लौट आए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुुमार सिंह ने बताया कि टीपीटी उन लोगों को दी जाएगी, जिनके परिवार के किसी भी सदस्य को सीबी नॉट, ट्रूनेट और माइक्रोस्कोपी की जांच में पुष्टि हुई है। लक्षण न होने पर भी टीपीटी चलेगी। गाइडलाइन भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।