फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now there will be no excuses when challan is issued, payment will be done digitally

Saharanpur News: अब चालान कटने पर नहीं चलेगी बहानेबाजी, डिजिटल होगा भुगतान

Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no excuses when challan is issued, payment will be done digitally
सहारनपुर। मुख्यालय से संभागीय परिवहन विभाग को आठ पीओएस मशीन आवंटित हुई हैं। यह मशीनें प्रवर्तन टीम और कार्यालय में जुर्माना जमा करने वाले लिपिकों को दी जाएगी। पीओएस मशीन होने से फायदा यह होगा कि वाहन स्वामी मौके पर ही अपना चालान भर सकेंगे। इससे उन्हें नकद भुगतान करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में अभी जुर्माना भरने के लिए मैनुअल व्यवस्था है। अगर किसी वाहन चालक को चालान होता है तो उसे नकद भुगतान करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन विभाग ने प्रवर्तन टीम को पीओएस मशीनें देने का निर्णय लिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से परिवहन विभाग को पीओएस मशीन उपलब्ध कराई है। इन मशीनों के जरिए जहां चालान प्रक्रिया पेपरलेस होगी, वहीं विभाग के कामकाज में भी पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

वाहन चालकों को नकद राशि साथ नहीं रखनी पड़ेगी। वाहन चालक गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम, क्यू आर कोड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुर्माना जमा कराने की सुविधा मिलेगी। उधर, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि पीओएस मशीन मिल गई है। जल्द ही मशीन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। होली के बाद मशीनें शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed