फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now guava, litchi, vegetables and goods marked for export

अब अमरूद, लीची, सब्जियां एवं गुड निर्यात के लिए चिन्हित

Fri, 04 Nov 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now guava, litchi, vegetables and goods marked for export
- जनपद से होता है वुड कॉर्विंग उत्पाद, बासमती चावल एवं आम का निर्यात
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के आम और वुड कॉर्विंग उत्पाद दुनिया के कई देशों में खासे पसंद किए जाते हैं। अब अन्य कृषि जिंसों के निर्यात को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। इसके तहत कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग ने जनपद से अमरूद, लीची, शहद, मशरूम, सब्जियां एवं गुड्स को संभावित निर्यात के लिए चिह्नित किया है।
जनपद को वुड कॉर्विंग उत्पादों और आम के निर्यात के लिए जाना जाता है। यहां अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया से लेकर खाड़ी के कई देशों में निर्यात होता है। जनपद में आम की निर्यात से पहले होने वाली प्रोसेसिंग के लिए मंडी समिति परिसर में मैंगो पैक हाउस स्थापित है। इसके अलावा जनपद का बासमती चावल भी विदेशों में निर्यात होता है। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा जनपद से अन्य कृषि जिंसों के निर्यात को प्रोत्साहित करने की कवायद चल रही है। इसके लिए कई निर्यातोन्मुख कृषि जिंसों को चिह्नित किया गया है। जिसको लेकर शासन से इन जिंसों को उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति में शामिल करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

--------
जनपद से निर्यात हो सकने वाली कृषि जिंसों को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी ने इनको उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति में सम्मिलित करने को लेकर एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -- सुनील कुमार सोम, वरिष्ठ निरीक्षक कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed