फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notices sent to devotees of Goga Mhadi sticks

गोगा म्हाड़ी की छड़ियों के भक्तों को भेजे नोटिस

Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notices sent to devotees of Goga Mhadi sticks
सहारनपुर। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगा महाराज की प्रतीक चिह्न छड़ियों के भ्रमण को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से छड़ियां भ्रमण करने वालों को नोटिस भेजे हैं। हिदायत दी गई है कि छड़ियों के साथ भ्रमण न करें ताकि भीड़ इकट्ठा न होने पाए।
विज्ञापन

श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा की ऑनलाइन बैठक में अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर शुक्ल पक्ष की दशमी पर तीन दिवसीय मेला लगता है। इस बार शुक्ल पक्ष की दशमी 28 अगस्त को है। इस दिन सभी 26 छड़ियां म्हाड़ी पर प्रस्थान करती हैं और तीसरे दिन लौटती हैं। इससे दो सप्ताह पूर्व छड़ियां शहर में भ्रमण करती हैं और घर-घर पूजन होता है। इसके अलावा रात में बसेरों का आयोजन किया जाता है, जिससे बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की वीरता के किस्से सुनाए जाते हैं। कोरोना काल में सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए छड़ियों के घर-घर पूजन के लिए भ्रमण की मांग भक्त कर चुके हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं कि कोरोना की वजह से छड़ियों का भ्रमण नहीं होगा और न ही 28 अगस्त को छड़ियां म्हाड़ी की ओर प्रस्थान करेंगी। सरदार छड़ी के भक्त विनोद प्रकाश, चौधरन छड़ी के भक्त गुलशन सागर, पवन सैनी, सुशील कुमार, अमित सिरोही, सत्येंद्र सैनी ने शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए छड़ियों के भ्रमण और मेले की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed