फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notices Issued to 11 Private Schools Over Arbitrary Fees and Book Purchases

Saharanpur News: मनमाने शुल्क व किताब खरीद में 11 निजी स्कूलों को जारी किए नोटिस

Fri, 17 Apr 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Notices Issued to 11 Private Schools Over Arbitrary Fees and Book Purchases
सहारनपुर। जिले में निजी स्कूलों के मनमाने शुल्क और किताबों की अनिवार्य खरीद को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी व डीआईओएस ने किताबों की दुकानों पर छापा मारा। अनियमितताएं मिलने पर डीआईओएस ने 11 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दो दिन में जवाब नहीं मिलने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना व मान्यता रद्द होगी।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी का खेल शुरू हो जाता है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को शिकायत मिलने लगती है। इसी क्रम में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, कॉमर्शियल टैक्स अधिकारी रामकुमार और डीआईओएस अरविंद कुमार पाठक की संयुक्त टीम ने मिशन कंपाउंड स्थित बेन बुक डिपो पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संबंधित स्कूल द्वारा उन्हें एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि बुक डिपो को प्रकाशकों से 20 से 45 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, लेकिन अभिभावकों को किताबें अधिकतम प्रिंट रेट पर ही बेची जा रही हैं और किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही। डीआईओएस कार्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। दो दिन के अंदर पुस्तकों की उपलब्धता किन-किन विक्रेताओं के पास है। इसके साथ ही स्कूल की वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जैसे ई-कॉमर्स साइट्स) पर पुस्तकों की सूची और लिंक उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्कूल प्रब ंधन से भवन, भूमि, पंजीकरण, एनओसी, सीबीएसई संबद्धता, छात्र संख्या, अग्निशमन और अन्य जरूरी दस्तावेज भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed