फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice to the firm making smart road, instructions to cut payment

स्मार्ट रोड बना रही फर्म को नोटिस, भुगतान में कटौती के निर्देश

Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to the firm making smart road, instructions to cut payment
बनायी जा रही कोर्ट रोड़ पर स्मार्ट सिटी लि0 के ठेकेदार आरसीसी डेवलेपर्स के कर्मचारी को फटकार लगा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने सोमवार शाम को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत जीपीओ रोड तिराहे से घंटाघर तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मंडलायुक्त के साथ नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर निर्माण कार्य करने वाली फर्म मेसर्स आरसी डेवलपर्स के प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया। कार्य की धीमी प्रगति एवं खराब गुणवत्ता के लिए कड़ी नाराजगी जर्ताई। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं इंजीनियर्स पर भी नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि स्मार्ट रोड के लगने वाली टाईल्स एक समान नहीं लगाई गई है, कोई टाइल नीचे हैं कोई ऊपर है। टाइल्स के बीच का गैप भी समान नहीं पाया गया। जिस पर मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को आरसीसी डेवलपर्स को तत्काल नोटिस जारी करने और भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed