फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice to deposit 3.15 crores to executive institutions

सहारनपुर: कार्यदायी संस्थाओं को 3.15 करोड़ जमा करने का नोटिस

Thu, 16 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to deposit 3.15 crores to executive institutions
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद की नौ कार्यदायी संस्थाओं को 3.15 करोड़ रुपये का बकाया जमा करने के नोटिस जारी किए हैं। यह धनराशि खनन विभाग के पोर्टल पर सत्यापन के दौरान अमान्य पाए गए ई-परिवहन प्रपत्रों के सापेक्ष बकाया है।
विज्ञापन

संयुक्त खनन निदेशक नवीन कुमार दास ने बताया कि खनन विभाग के पोर्टल पर ई-परिवहन प्रपत्रों का सत्यापन कार्य चल रहा है। सत्यापन के दौरान नौ कार्यदायी संस्थाओं के कुछ ई-परिवहन प्रपत्र अमान्य पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने इन संस्थाओं के अमान्य पाए गए ई- परिवहन प्रपत्रों के सापेक्ष देय 3.15 करोड़ रुपये की रायल्टी को इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले जमा करने के नोटिस भेजे हैं, साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के नोडल अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यदायी संस्थाओं में सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, डूडा, उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन, यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट , उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम और जिला पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed