{"_id":"6605d379e2cb262ef00c0ce4","slug":"notice-sent-to-three-thousand-vehicle-owners-for-acquisition-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120919-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अधिग्रहण के लिए तीन हजार वाहन स्वामियों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अधिग्रहण के लिए तीन हजार वाहन स्वामियों को भेजे नोटिस
Fri, 29 Mar 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया संभागीय परिवहन विभाग ने तेज कर दी है। छोटे-बड़े तीन हजार वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। निर्धारित तिथि पर वाहन परिवहन विभाग को सौंपने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही रोडवेज से भी अनुबंधित बसें मांगी गई हैं।
लोकसभा चुनाव का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसमें ड्यूटी के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल, कर्मचारियों, सेक्टर अधिकारियों को इधर से उधर लाने व ले जाने के लिए करीब दो हजार वाहनों की जरूरत पड़ती है। इन्हें अधिग्रहण करने का जिम्मा संभागीय परिवहन विभाग का है। इसलिए परिवहन विभाग ने तीन हजार वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं, ताकि वह समय से उपलब्ध करा सकें और चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। इनमें कार, पिकअप, स्कूली वाहन, बस, जीप आदि वाहन शामिल हैं।
यहीं कारण है कि इन दिनों परिवहन विभाग सक्रिय है। इनके अलावा परिवहन विभाग को भी पत्र भेजकर उनके बेड़े में शामिल अनुबंधित बसों को भी मांगा गया है। इसको लेकर रोडवेज के अधिकारी भी लगे हुए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में कई हजार वाहनों की जरूरत होगी, इसलिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दिया है। तीन हजार वाहन मालिकों को नोटिस भिजवा दिए हैं, ताकि वह समय से वाहन को उपलब्ध करा सके।