{"_id":"63861825c5aae21dfd1c902a","slug":"notice-pasted-on-properties-of-wanted-former-mlc-haji-iqbal-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के घर बज गई कुर्की की डुगडुगी, दुष्कर्म सहित कई मामलों में फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के घर बज गई कुर्की की डुगडुगी, दुष्कर्म सहित कई मामलों में फरार
Tue, 29 Nov 2022 08:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:14 PM IST
सार
विगत दिनों खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल और उसके भाई महमूद अली, तीन बेटों जावेद, अफजाल व अलीशान के खिलाफ हरियाणा निवासी एक महिला द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी तथा एक अन्य मामले में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में इकबाल को छोड़कर सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा कर मुनादी कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म सहित कई मामलों में वांछित चल रहा पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही के तहत उसके मुख्य आवास व कार्यस्थल ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर नोटिस चस्पा किए। साथ ही मुनादी कर चेतावनी जारी कि 30 दिनों के भीतर न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि विगत दिनों खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल और उसके भाई महमूद अली, तीन बेटों जावेद, अफजाल व अलीशान के खिलाफ हरियाणा निवासी एक महिला द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी तथा एक अन्य मामले में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें इकबाल का भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और तीन बेटे जावेद, अफजाल एवं अलीशान जेल में है, जबकि हाजी इकबाल फरार है, इस पर 25 हजार के इनाम को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्त दोनों मुकदमों में मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार को हाजी इकबाल के मिर्जापुर स्थित मुख्य आवास और ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर मुनादी कराते हुए न्यायालय के धारा 82 के नोटिस चस्पा किए। एसएसआई सुनील शर्मा ने बताया कि अगर हाजी मोहम्मद इकबाल ने 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया तो उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।