फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Noman Masood left Congress and joined RLD

कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हुए नोमान मसूद

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Noman Masood left Congress and joined RLD
सहारनपुर। गंगोह के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने कांग्रेस छोड़ दी है। दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर रालोद में शामिल हो गए हैं। उनके पार्टी में आने पर रालोद नेताओं ने हर्ष जताया है, वहीं कांग्रेस को यह झटका लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोमान मसूद और उनके पुत्र हमजा मसूद ने शामली जिले के रालोद नेता अशरफ अली खान के साथ दिल्ली के बसंत कुंज में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें रालोद में शामिल कराया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। हालांकि रालोद में उन्हें क्या पद मिलेगा, यह भी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नोमान मसूद काफी समय से कांग्रेस में थे। 2019 में उन्होंने गंगोह विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर ही उपचुनाव लड़ा, जबकि 2017 में भी कांग्रेस के टिकट पर गंगोह से चुनाव लड़ा था। उधर, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने कहा कि नोमान मसूद के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने घर में वापसी की है, हमारे बुजुर्ग भी इस पार्टी में रहे हैं। किसानों की आवाज को रालोद उठाता है, इसी वजह से कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हुए हैं। जल्द ही गंगोह में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की जाएगी। -- नोमान मसूद

पता नहीं नोमान मसूद ने ऐसा फैसला क्यों लिया, लेकिन यह नोमान मसूद का अपना निर्णय है। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा। आज भी पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर आया हूं। -- इमरान मसूद, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed