फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodues are becoming an obstacle in nomination, candidates are wandering

Saharanpur News: नामांकन में बाधा बन रहा नोड्यूज, भटक रहे दावेदार

Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nodues are becoming an obstacle in nomination, candidates are wandering
सहारनपुर। वार्ड 53 के पार्षद पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया नोड्यूज नहीं मिलने के कारण बाधित हो रही है। सरकारी अवकाश के दिनों में नामांकन प्रक्रिया चलना इसकी वजह है। दावेदारों की मांग है कि नोड्यूज जारी करने के लिए नगर निगम में अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो या फिर तिथि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

दरअसल, दस अप्रैल को भगवान महावीर जयंती, 11 अप्रैल को मां त्रिपुर बाला सुंदरी मेले, 12 अप्रैल को दूसरे शनिवार, 13 अप्रैल को रविवार और 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती के अवकाश हैं। इन्हीं तिथियों में दस से 15 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया रखी गई है। ऐसे में नामांकन करने वालों के पास केवल एक दिन बचता है, जो 15 अप्रैल का दिन है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए पर्चा खरीदने वालों को नगर निगम में कोई अधिकारी नहीं मिल रहा है, जिससे नोड्यूज की मांग कर सकें। इसके अलावा बैंक भी केवल शुक्रवार को खुले, जिससे चालान आदि जमा करा सकें। इन सब बाधाओं के कारण लोग नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे दिन अपराह्न तीन बजे तक एक भी नामांकन नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्या है नोड्यूज
चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग से नोड्यूज लेना होता है। नोड्यूज उस व्यक्ति को मिलता है, जिसके पास टैक्स बकाया न हो। जिस पर टैक्स बकाया होता है वह टैक्स जमा कराने के बाद ही नामांकन कर सकता है।
------
नोड्यूज जारी होने में तकनीकी समस्या
31 मार्च को नगर निगम के गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर बंद कर दिया जाता है, जो अपग्रेड होने के बाद 15 अप्रैल को खुलता है, जिसमें यह क्लियर होता है कि किसी के पास कितना टैक्स बकाया है। ऐसी परिस्थिति में नगर निगम नोड्यूज जारी नहीं कर पा रहा है। संबंधित अधिकारी का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया के संबंध में उनके पास प्रशासन से कोई पत्र भी नहीं आया है।

------
पार्षद की मौत से खाली हुई थी सीट
वार्ड 53 में रवि सैन जैन पार्षद थे, जिनकी मौत करीब छह महीने पहले हो गई थी। उसके बाद से सीट खाली चल रही थी, जिसके चुनाव की प्रक्रिया अब चल रही है। चार से पांच लोग दावेदारी ठोकने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed