सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक चिह्न के आवंटन आदि कार्रवाई को संपन्न कराने के लिए विकास खंडवार नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंड साढ़ौली कदीम में तहसीलदार बेहट कमलेश कुमार नोडल अधिकारी होंगे। विकासखंड मुजफ्फराबाद में खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह, विकास खंड सरसावा में नायब तहसीलदार नकुड़ अजब सिंह राणा, विकास खंड नकुड़ में न्यायिक तहसीलदार नकुड़ आशुतोष, विकास खंड गंगोह में तहसीलदार नकुड़ देवेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खंड नानौता में खंड विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह, विकास खंड रामपुर मनिहारान में खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, विकास खंड नागल में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी, विकास खंड देवबंद में तहसीलदार देवबंद हर्ष चावला, विकास खंड बलियाखेड़ी में खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला एवं विकास खंड पुंवारका में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखेंगे और कोविड-19 की गाइड लाइन का भी सख्ती से पालन कराएंगे।