फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No work was done the whole day, workers were busy repairing the roof in the evening

Saharanpur News: दिनभर नहीं हुआ काम, शाम को छत की मरम्मत में जुटे कर्मचारी

Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
No work was done the whole day, workers were busy repairing the roof in the evening
जिला अस्पताल में मोबाइल की टॉर्च  जलाकर काम करते कर्मचारी। 
- जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना पर जिला अस्पताल में मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपकने के मामले में अस्पताल प्रशासन दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। शाम के समय जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना पर आनन-फानन में कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया।

सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वार्ड में मरीजों को परेशानी हुई तो अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों को पुरुष वार्ड में शिफ्ट किया था। मंगलवार को बारिश नहीं हुई तो अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड पर कोई ध्यान नहीं दिया। शाम को जिलाधिकारी मनीष बंसल के निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा। आनन-फानन में अधिकारी व कर्मचारी महिला सर्जिकल वार्ड में पहुंचे और मरम्मत कार्य में जुट गए। इसके साथ ही पंपिंग सेट लगाकर छप से पानी निकाला गया। अंधेरा होने के चलते मोबाइल टॉर्च से रोशनी की गई। छत के जिस स्थान से पानी का रिसाव हो रहा था, उस पर सीमेंट का लेप लगाया गया। इसके अलावा छत पर रखे अन्य सामान को भी अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed