फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No respite from cold, increased disaster

ठंड से नहीं राहत, बढ़ गई आफत

Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold, increased disaster
ठंड में आग तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पहाड़ों की बर्फबारी ने सभी को न सिर्फ कंपा दिया है, बल्कि यहां पड़ रहे पाले से पेड़, पौधों और खेतों में बर्फ सी चादर छा गई है। धूप निकलने के बावजूद सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। लोग दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान मात्र 0.5 पर पहुंचा। जानकारों के अनुसार काफी समय बाद तापमान इतना नीचे पहुंचा है। तीन दिन पूर्व लोग परेशान थे कि इस बार सर्दी ही नहीं पड़ रही, लेकिन अब हर कोई हैरान है, कि मौसम में अचानक इतना बदलाव कैसे आ गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अल सुबह लोगों ने घर से बाहर निकलकर देखा तो चौक ही गए। छोटे-छोटे पौधों पर जमा पाला दूर से ऐसा लग रहा था जैसे रात में सहारनपुर में भी बर्फबारी हुई हो। खेतों में दूर तक बर्फ की बारिश होने का आभास नजर आया। पौधों के पत्ते सफेद बूंदों से ढके नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम पर अलाव न जलवाने का आरोप ः सहारनपुर। कड़ाके की सर्दी पड़ने के बावजूद अलाव न जलवाए जाने पर लोगों में नगर निगम के खिलाफ खासी नाराजगी है। सहारनपुर के पुराने मोहल्लों के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर शहर में अलाव न जलवाए जाने का आरोप लगाया है।

डाक्टर हाजी सैय्यद गौहर अली, चौधरी इनाम, चौधरी मतलूब अहमद, रफी खान, हुमा इमरान, रानी, चौधरी महमूद, यूनुस अली, काजी मोहम्मद साद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि 10 वर्षों से नगर निगम द्वारा अलाव के लिए जगह-जगह लकड़ियां डलवाई जाती रहीं हैं,

लेकिन इस बार लकड़ियां नहीं डलवाई गईं हैं। रांगड़ों का पुल के निकट, मोहल्ला बंजारा पुल मर्कज के सामने, मोहल्ला चौक बाजदारान, बुढ्ढीमाई चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर लकड़ियां नहीं डलवाई गईं।

जबकि यहां गरीब लोग रहते हैं, रिक्शा चालक रात में लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहते हैं। जबकि नगर निगम द्वारा लाखों रुपये की लकड़ियां खरीदी गईं, तो आखिर लकड़ियां कहां गईं। लोगों ने प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है। 


अलाव हुए बंद ः गागलहेड़ी। कस्बे में 10 दिनों से अलाव के लिए लकड़ियां उपलब्ध नहीं होने से अलाव नहीं जल रहे हैं। एसडीएम सदर राम बिलास यादव को दी गई तो उन्होंने शीघ्र व्यवस्था कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed