फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No faith in contractors linked to elected representatives; PWD to construct the road.

Saharanpur News: माननीयों के ठेकेदारों पर भरोसा नहीं, लोनिवि बनाएगी सड़क

Mon, 20 Jul 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
No faith in contractors linked to elected representatives; PWD to construct the road.
-आर्थिक त्वरित योजना में विधायकों के प्रस्तावों पर मिली हैं पांच करोड़ तक की सड़कें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश सरकार को विधायकों के प्रस्तावों पर जारी बजट से सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराने का निर्णय लिया है। ऐसा करने का मकसद सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाना है। यानी कहीं न कहीं विधायकों के ठेकेदारों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर भरोसा नहीं है।
बता दें कि आर्थिक त्वरित योजना के तहत प्रदेश सरकार ने सभी विधायकों से सड़कों के प्रस्ताव मांगे थे। जनपद से 246 सड़कों के प्रस्ताव विधायकों द्वारा भेजे गए थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायकों की प्रस्तावित सड़कें भी शामिल थीं। सरकार ने विधायकों के प्रस्तावों पर सड़कों के लिए बजट जारी कर दिया है। सत्ता पक्ष को पांच-पांच करोड़ और विपक्ष के विधायकों को एक-एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि अपनी निधि की तरह विधायक इस बजट को अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से खर्च नहीं कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से ही कराया जाए। पिछले दिनों सहारनपुर के दौरे के दौरान हुई बैठक में भी उन्होंने यही निर्देश दिए थे। ऐसे में प्रशासन ने सड़कों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के कहे अनुसार इन दो विभागों को ही सौंपी है।
विज्ञापन

------
सहारनपुर को मिली 33 करोड़ की सड़कें
जनपद में भाजपा के पांच विधान सभा सदस्य और एक विधान परिषद सदस्य हैं, जबकि सपा के दो विधान सभा सदस्य और एक विधान परिषद सदस्य है। सत्ता पक्ष के विधायकों के पांच-पांच करोड़, जबकि विपक्ष के एक-एक करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इस हिसाब से जनपद में आर्थिक त्वरित योजना के तहत 33 करोड़ रुपये की सड़केें बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसे हुआ सड़कों का बंटवारा
लोक निर्माण विभाग विपक्ष के विधायकों के क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण करेगा। यानी कुल तीन करोड़ रुपयें की सड़कें बनाएगा, जबकि सत्ता पक्ष के विधायकों की प्रस्तावित सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed